• May 24, 2026

रानी प्रताप बाजार में खत्री इन्फोटेक में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

PALI SIROHI ONLINE

रानी प्रताप बाजार में खत्री इन्फोटेक में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
नगराज वैष्णव
रानी के प्रताप बाजार स्थित राजेन्द्र सुरी मार्केट में खत्री इन्फोटेक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक सूरज सोमवंशी खत्री नारलाई ने बताया कि आग करीब डेढ़ घंटे तक धधकती रही।
घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन बताया गया कि फायर ब्रिगेड वाहन खराब है।

इसके बाद स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समाजसेवी डालचंद चौहान ने आग बुझाने में मुख्य भूमिका निभाई। वहीं अमित मेवाड़, अकरम मकरानी, ललित सुधार, यासीन पठान, नंदू मेवाड़ा, अशोक सोलंकी एवं रमण भाई सहित अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहयोग किया।


बोरिंग के पानी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

You cannot copy content of this page