PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड सदर पुलिस ने मुदरला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 29 ग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, गांव के रास्ते पर संदिग्ध रूप से जा रहे एक युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 29 ग्राम गांजा मिला।
आरोपी की पहचान जोगीबास निवासी सवा राम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने यह मादक पदार्थ कहां से और किससे प्राप्त किया था। मामले में आगे की जांच जारी है।


