चामुंडेरी में माली भाटी समाज की कुलदेवी सागिया माताजी मंदिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ व ध्वजा कार्यक्रम आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में माली भाटी समाज की कुलदेवी सागिया माताजी मंदिर प्रतिष्ठा वर्षगांठ व ध्वजा कार्यक्रम आयोजित
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में माली भाटी समाज की कुलदेवी सागिया माताजी मंदिर की प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं वार्षिक ध्वजा कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा भजन संध्या का महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वार्षिक ध्वजा कार्यक्रम विक्रम कुमार पुत्र गेना राम माली एवं भरत कुमार पुत्र मोहनलाल माली परिवार की ओर से आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी गाजे-बाजे और माताजी के जयकारों के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
