पाली-डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी, पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी छोड़ भागे तस्कर
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार देर रात 2.6 लाख की 530 किलो डोडा पोस्त से भरी स्कॉर्पियो जब्त की गई।
हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार एएनटीएफ जोधपुर की टीम को मादक पदार्थों से भरी स्कॉर्पियो की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा शुरू किया।तस्कर तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए पाली जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र की ओर आ गए। सूचना मिलते ही रोहट थाना पुलिस भी पीछा करने में शामिल हो गई।
टायर पंक्चर, फिर भी भागते रहे तस्कर
पुलिस टीम ने पीछा करते हुए स्कॉर्पियो के टायर पंक्चर कर दिए, लेकिन इसके बावजूद तस्कर गाड़ी दौड़ाते रहे।आखिरकार जैतपुर थाना क्षेत्र के गेलावास रोड पर गाड़ी छोड़कर अंधेरे में फरार हो गए।
530 किलो डोडा पोस्त बरामद
पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें करीब 530 किलो डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने वाहन और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है।मामले में पुलिस ने तस्करों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

