• March 17, 2026

पिंडवाड़ा-भक्ति और सम्मान की अनूठी मिसाल:   200 शिल्पकारों को भेजा अयोध्या धाम के दर्शन के लिए

PALI SIROHI ONLINE

भक्ति और सम्मान की अनूठी मिसाल:  मातेश्वरी टेम्पल कन्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड प्रबंन्धन ने 200 शिल्पकारों को भेजा अयोध्या धाम के दर्शन के लिए

पिंण्डवाड़ा (सिरोही):
अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण में अपने हुनर का जादू बिखेरने वाले शिल्पकारों के सम्मान में आज पिंडवाड़ा के अजारी स्थित मातेश्वरी टेम्पल कंस्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड से एक भावुक और गौरवपूर्ण दृश्य देखने को मिला। स्वर्गीय श्री मंन्छाराम जी की पुण्य प्रेरणा से उनके सुपुत्र और संस्थान के संचालक नरेश भाई और रोहित भाई के सौजन्य से तीन विशेष बसें लगभग 180 से 200 शिल्पकारों को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुईं।

पसीने और नक्काशी का सम्मान ये वही कुशल कारीगर हैं जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पत्थर पर वह महीन नक्काशी (नक्षी कार्य) की है, जो आज अयोध्या राम मंदिर की शोभा बढ़ा रही है। अक्सर पर्दे के पीछे रहने वाले इन शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे स्वयं सपरिवार अयोध्या जाकर अपने द्वारा किए गए कार्य को देख सकें। उनकी इसी श्रद्धा और असमर्थता को देखते हुए  मातेश्वरी टेम्पल कन्ट्रक्शन प्रा. लिमिटेड प्रबंन्धन ने उन्हें ससम्मान राम लला के दर्शन कराने का बीड़ा उठाया पुण्य का कार्य, बधाई का पात्र पिंण्डवाड़ा क्षेत्र में इस पहल की जमकर सराहना हो रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन हाथों ने मंदिर को गढ़ा, उन हाथों को राम लला के चरणों तक पहुँचाना वाकई एक पुण्य और बधाई का कार्य है। बसों की रवानगी के समय शिल्पकारों के चेहरों पर खुशी और आंखों में श्रद्धा के आंसू साफ झलक रहे थे।
मातेश्वरी मार्बल के संचालकों ने बताया कि यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि उन कलाकारों के प्रति एक छोटा सा आभार है, जिन्होंने अपनी कला से भारत के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित किया है।

About The Author

You cannot copy content of this page