• May 22, 2026

वरकाणा-एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों का सम्मान

PALI SIROHI ONLINE

एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में खिलाड़ियों का सम्मान

नगराज वैष्णव
रानी के वरकाणा में आयोजित “एथिक्स कप ऑल इंडिया ओपन इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026” के दौरान कराटे क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मानद उपाधि प्रदान समारोह में श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा के संस्था प्रशासक दिनेश कुमार चौधरी और एस.डी.एस. बदामिया कॉलेज वरकाणा के प्राचार्य  डॉ. सचेंद्र बोहरा को एथिक्स भारत एवं कराटे अकादमी इंडिया की ओर से प्रथम डिग्री ब्लैक बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान तकनीकी निदेशक शिहान संपतराज ताराचंद सोलंकी एवं सचिव जितेंद्र राठौड़ के हाथों प्रदान किया गया।

संस्था अध्यक्ष बाबूलाल बी. मंडलेशा एवं सचिव भरत ए. परमार ने सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि कराटे जैसे खेल युवाओं में आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे सम्मान समारोह और प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर करती रहेगी।

You cannot copy content of this page