• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबुरोड-रेलवे ट्रैक पर पाइप रखने वाले पांच गिरफ्तारःसांतपुर पुलिया के पास मालगाड़ी लाइन पर रखी थी लोहे की पाइप

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
आबुरोड-रेलवे ट्रैक पर पाइप रखने वाले पांच गिरफ्तारःसांतपुर पुलिया के पास मालगाड़ी लाइन पर रखी थी लोहे की पाइप

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही पुलिस ने सांतपुर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे का पाइप रखने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 3 मार्च की रात को मालगाड़ी रेलवे लाइन पर हुई थी।पुलिस के अनुसार, 3 मार्च की रात अज्ञात बदमाशों ने रेलवे लाइन पर 20 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था। इस संबंध में रेलवे के सिविल इंजीनियर जितिन चारण ने आबूरोड में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी रिको लक्ष्मणसिंह चम्पावत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और संभावित रास्तों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों की गतिविधियों पर गोपनीय निगरानी रखी गई और मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपककुमार पुत्र प्रभूराम जोगी निवासी करोईफली सांतपुर, श्रवणकुमार उर्फ टूसी उर्फ सन्नी पुत्र गजाराम जोगी निवासी करोईफली सांतपुर, रमेशकुमार उर्फ रमिया पुत्र जेठाराम उर्फ भीमाराम जोगी निवासी उपलागढ़ हाल करोईफली सांतपुर, सोमाराम उर्फ सिवा उर्फ सोनिया पुत्र मोहनलाल जोगी निवासी करोईफली और प्रवीणकुमार पुत्र जेठाराम उर्फ भीमाराम जोगी निवासी उपलागढ़ हाल करोईफली सांतपुर के रूप में हुई है।

Previous Post

रेवदर-गीली लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ाः भटाना पुलिस ने की कार्रवाई, वन विभाग को सौंपा

Next Post

पिंडवाड़ा-भक्ति और सम्मान की अनूठी मिसाल:   200 शिल्पकारों को भेजा अयोध्या धाम के दर्शन के लिए

Next Post

पिंडवाड़ा-भक्ति और सम्मान की अनूठी मिसाल:   200 शिल्पकारों को भेजा अयोध्या धाम के दर्शन के लिए

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page