• March 17, 2026

देवेंद्र सिंह देवड़ा का वैज्ञानिक पद पर चयन, समर्थक दे रहे बधाइयां

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही | सवराटा गांव निवासी देवेंद्र सिंह देवड़ा का रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। देवेंद्र सिंह के पिता अर्जुन सिंह देवड़ा सवराटा के मूल निवासी हैं और वर्तमान में बेंगलुरु में व्यवसाय करते हैं। देवेंद्र के एडीए में चयन होने पर परिवार और परिचितों ने खुशी जताई। देवेंद्र सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की।

About The Author

You cannot copy content of this page