माउंट आबू-बंद पड़ी बिल्डिंग से महिला का शव मिला, जांच शुरू
PALI SIROHI ONLINE
माउंट आबू;माउंट आबू | माउंट आबू में भारतीय सर्वेक्षण विभाग की वर्षों से बंद बिल्डिंग में मंगलवार शाम पौने 7 बजे एक महिला का शव मिला। शव बिल्डिंग के पीछे बने खंडहरनुमा कर्मचारी आवास में मिला। पुलिस उपाधीक्षक गोमाराम चौधरी एवं थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय चंपा देवी के रूप में होने की संभावना है। हालांकि पुलिस पहचान की पुष्टि कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

