• May 20, 2026

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को जिले के दौरे पर

PALI SIROHI ONLINE

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को जिले के दौरे पर

पाली, 20 मई। भारत सरकार रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रोनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई को जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव सांय 5 बजे जालोर से प्रस्थान कर 07ः30 बजे पाली मारवाड स्टेशन पहुंचेंगे। जहां वे प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर नई ट्रेन संख्या 19403/04 भुज-दिल्ली (उद्घाटन विशेष ट्रेन) के शुभारंभ के उपलक्ष्य में स्थानीय समारोह में शामिल होगें। इसके साथ ही पाली मारवाड़ में अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे। तथा वे रात्रि 09 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेगे।

You cannot copy content of this page