• May 20, 2026

आहोर में ट्रैक्टर और बाइक आमने सामने भिड़ंतःतीन युवक घायल, एक के पैर में फ्रैक्चर; गंभीर हालत में रेफर

PALI SIROHI ONLINE

आहोर-आहोर क्षेत्र के जोगावा गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।

तीन युवक हुए घायल

घायलों की पहचान रूढ़माल की ढाणी निवासी कैलाश चौधरी, संतु चौधरी और रिंकू चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कैलाश चौधरी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि संतु चौधरी और रिंकू चौधरी को भी चोटें आईं।

एक युवक को किया रेफर

सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल आहोर ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कैलाश चौधरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

You cannot copy content of this page