• March 17, 2026

रायपुर पंचायत समिति में एसीबी की कार्रवाई, सहायक अभियंता 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

PALI SIROHI ONLINE

रायपुर/मारवाड़-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रायपुर पंचायत समिति में सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए सहायक अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार कुड़ी भगतासनी (जोधपुर) निवासी प्रदीप कुमार जो वर्तमान में पंचायत समिति रायपुर (जिला ब्यावर) में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उसने परिवादी के पेंडिंग बिलों की मेजरमेंट बुक (एमबी) भरने के बदले 21 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को 15 हजार रुपए को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान तलाशी में आरोपी के पास से 5 लाख 23 हजार रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। तथा उसके जोधपुर स्थित आवास पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। जांच में सामने आया कि मामले में दूसरा आरोपी मनीष मीणा, जो बदनोरसीडीपीओ के पद पर कार्यरत है और रायपुर का अतिरिक्त चार्ज भी संभाल रहा था, उसने भी परिवादी के बिल पास करने की एवज में 2 लाख 30 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में 1 लाख 80 हजार रुपए लेने पर सहमति बनी थी।

ट्रैप कार्रवाई की भनक लगने पर मनीष मीणा मौके से फरार हो गया। एसीबी टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है।

एसीबी ने दोनों आरोपियों के भ्रष्टाचार निवारण खिलाफ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में राजसमंद के एडिशनल एसपी (एसीबी) हिम्मत सिंह चारण शामिल थे।

About The Author

You cannot copy content of this page