चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज ने जलभराव कार्य रोकने को लेकर कार्य आज से होगा शुरू, अंडर ब्रिज से आवाजाही हुई बन्द, मामाजी या स्टेशन ब्रिज का करे ऊपयोग
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना रेलवे स्टेशन के निकट चामुंडेरी के पास रेलवे अंडर ब्रिज DFCC RUB 94 में जल भराव की समस्या समाधान के लिए विभाग द्वारा आम जनता की मांग पर रिपेयरिंग कार्य आज शुरू किया जा रहा है जिसके चलते चामुंडेरी मुख्य अंडरब्रिज से आवागमन कार्य,कार्य पूरा होने तक बंद रहेगा
गौरतलब है कि यह कार्य 1 महीने से अधिक समय तक चालू रहने की संभावना जताई जा रही है
चामुंडेरी सरपंच प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा ने बताया कि चामुंडेरी अंडर ब्रिज में जल भराव की समस्या विकट बनी हुई है ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार की जाने वाली मांग के चलते विभाग ने स्थाई समाधान के प्रयास में कार्य शुरू किया सभी से अपील है कि इस अंडर ब्रिज से आवाजाही ना करें और उम्मीद करते हैं कि कार्य सफलतापूर्वक हो व जल भराव की समस्या का समाधान हो
सभी से अपील आप मामाजी फाटक अंडर ब्रिज या स्टेशन के करीब वाले अंडर ब्रिज से आवाजाही करे, चामुंडेरी मुख्य अंडर ब्रिज में कार्य शुरू होने से आवाजाही बन्द रहेगी


