सोजतसिटी 7 हजार का ईनामी अपाधी गिरफ्तार, आरोपी एनडीपीएस एक्ट में सिरीयारी का वांछित था
PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशन में जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत के निकटतम सुपरविजन में श्री देवेन्द्र सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी के नेतृत्व में संगीन एवं गंभीर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सोजतसिटी की टीम द्वारा प्रकरण संख्या 11/2025 धारा 8/18,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना सिरीयारी जिला पाली में करीब 01 वर्ष से फरार वाछिंत 7000/- रूपये की ईनामी अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र भगवानलाल निवासी सालवी मोहल्ला, रूद थाना राश्मी जिला चितोडगढ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गठित टीमः-
01. विनोद कुमार कानि. 1656 पुलिस थाना सोजतसिटी
02. गोकुलराम कानि. 118 पुलिस थाना सोजत सिटी
03. सुनील कुमार कानि. 379 पुलिस थाना सोजत सिटी,
04. महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी (विशेष भूमिका)
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता :-
दिनेश कुमार पुत्र भगवानलाल निवासी सालवी मोहल्ला, रूद थाना राश्मी जिला चितोडगढ
