• May 19, 2026

रानी में सिविल न्यायाधीश रोजी कंसारा का विदाई समारोह आयोजित

PALI SIROHI ONLINE

रानी में सिविल न्यायाधीश रोजी कंसारा का विदाई समारोह आयोजित
नगराज वैष्णव

रानी से बालोतरा हुआ स्थानांतरण, नए न्यायाधीश रविन्द्र सोलंकी ने संभाला कार्यभार
रानी कस्बे में सिविल न्यायाधीश रोजी कंसारा के स्थानांतरण पर बार एसोसिएशन द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। न्यायाधीश रोजी कंसारा का स्थानांतरण रानी से बालोतरा होने पर अधिवक्ताओं ने साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान नव नियुक्त न्यायाधीश रविन्द्र सोलंकी का भी बार एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने न्यायिक सेवाओं की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


समारोह में रानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष ललित दवे, उपाध्यक्ष नीलम शर्मा, सचिव राजेश सोलंकी, कोषाध्यक्ष सुरेश सिरवी, राजेन्द्र गौतम, गणेशा राम चौधरी, मनीष बंजारा, दिनेश पारंगी दिनेश आदिवाल भरत रामावत ,विक्रम आगरी सोहनलाल आगरी ,छगन मिणा अमीत श्रीमाली विजय सिह राजपुरोहित, राजेन्द्र सिह राजपुरोहित, सुरेश मेहरा राजकुमार चोधरी ,राहुल राजपुरोहित, मनी गौतम दर्शन कोर, पूजा, दक्षा, पूनम सितारा, लक्षमण भटनागर, दिलीप कुमार , ललीत चौहान, विरेन्द्र सोलंकी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page