• May 18, 2026

नाना पुलिस ने 2 कार से 90 किलो डोडा पोस्त पकड़ाः तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार; 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नाना पुलिस ने 2 कार से 90 किलो डोडा पोस्त पकड़ाः तीन तस्कर गिरफ्तार, एक फरार; 3 दिन में दूसरी बड़ी कार्यवाही

बाली। नाणा थाना पुलिस ने सोमवार को दो कारों से 90 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली चैनसिंह महेचा ने बताया-नाणा थानाधिकारी रतनसिंह देवड़ा ओर सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में मेवाड़ से नाणा की ओर आने वाले मार्ग पर दो स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान दो संदिग्ध कारों को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों वाहनों को रुकवाया।
तलाशी लेने पर दोनों कारों से दो कट्टों में भरा करीब 90 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इस मादक पदार्थ को बाड़मेर ले जाने के लिए इस मार्ग का इस्तेमाल कर रहे थे। गोरतलब है कि नानां पुलिस ने 2 दिन पूर्व भी डोडापोस्त से भरी 3 गाडियो को पकड़ कर भारी मात्रा में डोडापोस्त जब्त करने की बड़ी कार्यवाही की थी।

थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा ने बताया की किशनलाल (20), अशोक (18) और जुझार सिंह मिठड़ी बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

कार्यवाही के दौरान नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा,सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह,भीमाना पुलिस चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान,जवाई बांध चौकी प्रभारी श्याम सिंह,कांस्टेबल गुलाबचंद,शीशराम,मुरारी लाल,महेंद्र कुमार,प्रदीप सिंह,रता राम,छोटू राम,कमलेश,गोसाई राम सहित विभिन्न पुलिस कर्मियों का कार्यवाही में सहयोग रहा

You cannot copy content of this page