• May 18, 2026

नाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही,डोडा पोस्त के साथ दो गाड़ी जप्त,2 दिन पूर्व भी दो गाड़ियां की थी जब्त

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिंटू अग्रवाल

बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में नाना पुलिस द्वारा तीसरे दिन अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करने में सफलता पाई है नाना पुलिस ने नाना थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह दो डोडा पोस्ट से भरी दो कारों को जप्त करने की बड़ी सफलता पाई है

पाली जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा व सुमेरपुर डीएसपी जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय टीम ने लगातार तीसरे दिन आमलिया के निकट जोड़ फलिओर एक आदिवासी क्षेत्र ठंडी बेरी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते  हुए अवेध डोडापोस्त से भरी दो कारों को जप्त किया।

कारो में अवैध मादक पदार्थ के वजन की जानकारी नहीं मिल पाई है अभी तक वजन करना बाकी है पुलिस बरामद माल के वजन की कार्यवाही में लगी हुई है।

कार्यवाही के दौरान नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा,सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह,भीमाना पुलिस चौकी प्रभारी हीर सिंह चौहान,जवाई बांध चौकी प्रभारी श्याम सिंह,कांस्टेबल गुलाबचंद,शीशराम,मुरारी लाल,महेंद्र कुमार,प्रदीप सिंह,रता राम,छोटू राम,कमलेश,गोसाई राम सहित विभिन्न पुलिस कर्मियों का कार्यवाही में सहयोग रहा

You cannot copy content of this page