• March 16, 2026

पाली में डोडा-पोस्त भरी कार छोड़कर भागने वाला तस्कर गिरफ्तार: 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया, वारदात कबूल की

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में कार पलटने से डोडा पोस्त से भरी गाड़ी छोड़कर फरार हुए तस्कर को पाली पुलिस ने आखिरकार 20 दिन की मशक्कत के पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

सदर थानाप्रभारी कपूराराम चौधरी ने बताया कि पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में 24 फरवरी को पलटी खाने से डोडा पोस्त से भरी कार छोड़कर तस्कर फरार हो गया था।

तलाशी में कार में 166.250 किलो डोडा पोस्त मिला था जिसे रोहट थाना पुलिस ने जब्त किया।

आरोपी ने कबूली वारदात

मामले की जांच सदर थानाप्रभारी कपूराराम को सौंपी गई। जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से 15 मार्च को 21 साल के आरोपी गुरविन्द्र पुत्र तेजाराम निवासी डारो का बास अरटिया खुर्द भोलपागढ़ जिला जोधपुर ग्रामीण को पकड़ा। जिसने पूछताछ के दौरान डोडा पोस्त से भरी कार छोड़कर भागना स्वीकार किया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

You cannot copy content of this page