• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भगत की कोठी-कामाख्या ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी: काठगोदाम-जैसलमेर का भी रुट बदला; नवरात्री मेले पर डोंगरगढ़ में ठहरेंगी दो एक्सप्रेस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा और तकनीकी कार्यों के चलते तीन महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार- नवरात्रि मेले में मां बम्लेश्वरी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो ट्रेनों का डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव दिया जा रहा है। वहीं दिल्ली में यमुना ब्रिज निर्माण के कारण दो ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस के बिरूर स्टेशन पर ठहराव की अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है।भगत की कोठी-कामाख्या ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। वहीं काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन का भी दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

नवरात्रि मेले के लिए डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव

डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार- मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने दो ट्रेनों को 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात्रि 21:56 बजे आगमन और 21:58 बजे रवाना होगी। इसी अवधि में गाड़ी संख्या 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर सुबह 5:40 बजे आगमन और 5:42 बजे रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रात्रि 21:56 बजे आगमन और 21:58 बजे रवाना होगी। वापसी में यह ट्रेन गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस डोंगरगढ़ स्टेशन पर सवेरे 5:40 बजे आगमन और 5:42 बजे रवाना होगी।यमुना ब्रिज निर्माणः दिल्ली में दो ट्रेनों का मार्ग बदला

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली और दिल्ली शाहादरा स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 249 पर नए यमुना ब्रिज का निर्माण कार्य और अन्य तकनीकी कार्य चल रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण दो ट्रेनों का रूट बदला गया है।

गाड़ी संख्या 15623 भगत की कोठी-कामाख्या ट्रेन जो 17 मार्च को भगत की कोठी से रवाना होगी। वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर ट्रेन जो 28 मार्च को काठगोदाम से रवाना होगी। वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का भी दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री इन दोनों ट्रेनों को नई दिल्ली स्टेशन से पकड़ सकते हैं।

यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेसः बिरूर स्टेशन पर ठहराव तीन महीने बढ़ा

यात्रियों की सुविधा देखते हुए गाड़ी संख्या 16587/16588 यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस का बिरूर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव की अवधि में तीन महीने का विस्तार किया गया है। अब यह ठहराव 1 अप्रैल से 30 जून तक जारी रहेगी

Previous Post

ट्रेन में मिला घर से निकला नाबालिग,टीटीई की सतर्कता से सुरक्षित

Next Post

पाली में डोडा-पोस्त भरी कार छोड़कर भागने वाला तस्कर गिरफ्तार: 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया, वारदात कबूल की

Next Post
पाली में डोडा-पोस्त भरी कार छोड़कर भागने वाला तस्कर गिरफ्तार: 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया, वारदात कबूल की

पाली में डोडा-पोस्त भरी कार छोड़कर भागने वाला तस्कर गिरफ्तार: 20 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आया, वारदात कबूल की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page