• May 16, 2026

पाली-साइबर ठग 25 हजार में खरीदते थे बैंक अकाउंट, 4 गिरफ्तारः किराए के कमरे में करते थे फ्रॉड के रुपयों का खाते में लेन-देन

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली पुलिस ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 34 मोबाइल, 5 लैपटॉप, 100 से अधिक बैंक खाते, 29 ATM, 3 डायरी, 2 चैक बुक, 50 सिम कार्ड, फाइबर नेट कनेक्टीविटी सहित अन्य उपकरण मिले हैं।

सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- बापूनगर विस्तार में किराएके मकान को आरोपियों ने अड्डा बना रखा था। 25-25 हजार रुपयों में लोगों से उनका बैंक अकाउंट खरीदते थे। एक ऑनलाइन एप्लीकेशन से साइबर फ्रॉड करते थे। इससे गेमिंग, केसिनो, सट्टे से आए रुपयों का लेन-देन इन अकाउंट में करते थे।

पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ के जरिए गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया-पाली शहर के बापू नगर विस्तार निवासी 33 साल के योगेश पुत्र जगदीश कुमार, गुजरात के 32 हाईवे रोड नई भीलड़ी डीसा (बनासकांठा) निवासी 29 साल के गोकुल कुमार पुत्र नवीन भाई, कांती काका की लाठी हाईवे से पूर्व मुकाम पोस्ट नई भीलड़ी बनासकांठा निवासी 29 साल के हिरेन कुमार उर्फ लाला पुत्र चेहरा भाई और गुजरात के बुकड़ी चौराहा विजय कुआ ओडवास पाटन ए-डिविजन पाटन निवासी 20 साल के ओम कुमार पुत्र दिलीप भाई को गिरफ्तार किया है।

कोतवाल रविन्द्र सिंह खिंची ने बताया- आरोपियों को पकड़ने में हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल खीयाराम की मुख्य भूमिका रही। एसपी मोनिका सैन के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।

You cannot copy content of this page