• May 16, 2026

ट्रक ने स्कूटी सवार मैनेजर को कुचला, मौत: 100 फीट तक घसीटा; टायर के नीचे दबे तड़प रहे युवक को छोड़कर भागा ड्राइवर

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। युवक ट्रक के नीचे फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटता गया। लोगों के शोर मचाने पर ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो युवक सड़क पर गिर गया। युवक के दोनों पैर पिछले टायर के नीचे दब गए। ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने ट्रक को धक्का देकर युवक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

इलाज के दौरान आगरा निवासी मुकेश पाठक (34) की मौत हो गई। हादसा अंबेरी-सुखेर मार्ग पर अरबन स्क्वायर मॉल के पास शनिवार दोपहर 12 बजे हुआ।100 फीट तक घसीटते हुए ले गया ट्रक

पुलिस ने बताया कि मुकेश होलीमोंट होटल में ट्रेनिंग मैनेजर थे, नाथद्वारा हाईवे पर स्थित होटल से शोभागपुरा स्थित घर आ रहे थे। हाईवे पर अरबन स्क्वायर मॉल के पास अंबेरी की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी दूसरी तरफ गिर गई और मुकेश पाठक ट्रक के नीचे फंसकर घिसटते हुए 100 फीट तक गए। लोगों ने शोर मचाया तो ड्राइवर ट्रक रोककर भाग गया। ट्रक के पिछले टायर के नीचे मुकेश के दोनों पैर दबे हुए थे। लोगों ने ट्रक को धक्का देकर पीछे धकेला और मुकेश को बाहर निकाला। हादसे में मुकेश पाठक के दोनों पैर टूट गए थे।

हादसे के बाद अंबेरी से सुखेर चौराहा की तरफ जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचायाट्रक के नीचे दबे युवक को लोगों ने निकाला

घटना स्थल पर मौजूद शंकर डांगी ने बताया- हादसे के दुकानदार मौके पर पहुंचे। देखा तो युवक ट्रक के नीचे फंसा हुआ था और उसके दोनों पांव पिछले टायर के नीचे दबे थे। ऐसे में ट्रक को पीछे की तरफ धक्का देकर युवक को बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि जाम के चलते एम्बुलेंस भी दूसरी लेन पर ही खड़ी थी। लोगों ने युवक को उठाकर एंबुलेंस में रखा। बाद में पुलिस ने रास्ता खुलवाया।

सुखेर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि युवक शोभागपुरा में परिवार के साथ किराए रहता था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भाग गया, ट्रक को जब्त कर लिया गया है। युवक को एमबी हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। करीब एक घंटे बाद युवक की मौत हो गई।

You cannot copy content of this page