• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड के रेलवे यार्ड में मिला युवक का शवः धड़ से कटकर अलग हुई गर्दन, पास से मिला ‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखा 500 का नोट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0
आबूरोड के रेलवे यार्ड में मिला युवक का शवः धड़ से कटकर अलग हुई गर्दन, पास से मिला ‘सॉरी मम्मी-पापा’ लिखा 500 का नोट

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-सिरोही के आबूरोड में रेलवे स्टेशन यार्ड में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। बॉडी के पास से एक पेंट-शर्ट का टुकड़ा और पॉकेट से नकदी भी मिली है। शर्ट के टुकड़े पर और एक 500 के नोट पर ‘सॉरी मम्मी पापा’ लिखा हुआ है।

घटना शनिवार सवेरे करीब 8 बजे की है। सूचना पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने बॉडी को कब्जे में ले लिया। फिलहाल, पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है।

रेलवे की अप लाइन पर मिला शव

जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया- आबूरोड के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ने रेलवे यार्ड में शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच में रेलवे की अप लाइन पर युवक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।हाथ और गर्दन कटकर अलग हुए

शव का बायां हाथ गर्दन से लगा हुआ था, जबकि गर्दन धड़ से अलग होकर पटरी के अंदर की ओर पड़ी थी। शरीर का बाकी हिस्सा पटरी के बाहर था। मौके पर युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। युवक की जेब से एक बस का टिकट मिला है। जिससे पता चला कि युवक अहमदाबाद से श्रीनाथ ट्रेवल्स की बस में आबूरोड के लिए बैठा था।

पेंट-शर्ट, नकदी और लॉकेट मिला

हालांकि, शव के पास एक पॉलिथीन बरामद हुई। इसमें एक जोड़ी नया बिना सिला पेंट-शर्ट का कपड़ा, लगभग 8,500 रुपए नकद और ‘राम’ नाम का लॉकेट लगी पीली धातु की एक आर्टिफिशियल चेन मिली।

नोट और शर्ट पर लिखा था ‘सॉरी मम्मी पापा’

घटनास्थल से मिली नकदी में से एक 500 के नोट पर अंग्रेजी में ‘Sorry Mummy Papa’ लिखा हुआ था। इसके अलावा, शर्ट के कपड़े पर भी हिंदी में ‘सॉरी मम्मी पापा’ लिखा हुआ पाया गया। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच जारी है।

मृतक की उम्र लगभग 24 से 25 वर्ष बताई गई है।

उसकी लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच, रंग गेहूंआ और शरीर दुबला-पतला था। युवक के सिर पर काले बाल, बढ़ी हुई मूंछें थीं और उसने शेविंग की हुई थी। उसने काले रंग की फुल आस्तीन शर्ट, ग्रे रंग की जींस और पैरों में ग्रे-सफेद रंग के क्रॉक्स पहने हुए थे।पुलिस ने शव को पहचान के लिए आबूरोड उपजिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है और मृतक के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी भी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित हो सके।

Previous Post

पर्यटकों को लुभा रहा माउंट आबू का मौसमः मुंबई की गर्मी से राहत पाने आए, एक की जगह दो दिन रुके

Next Post

सिरोही- पेट्रोल पंप पर वाहन चालक को दिखता था 5 लीटर तेल भरा, पर तेल कम देने वाले 6 पेट्रोल पंप के नोजल सीलः 18 पंपों का किया औचक निरीक्षण

Next Post
सिरोही- पेट्रोल पंप पर वाहन चालक को दिखता था 5 लीटर तेल भरा, पर तेल कम देने वाले 6 पेट्रोल पंप के नोजल सीलः 18 पंपों का किया औचक निरीक्षण

सिरोही- पेट्रोल पंप पर वाहन चालक को दिखता था 5 लीटर तेल भरा, पर तेल कम देने वाले 6 पेट्रोल पंप के नोजल सीलः 18 पंपों का किया औचक निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page