• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

चामुंडेरी-श्वान के हमले से 35 वर्षीय महिला गभीर घायल, तत्परता से उपचार मिलने से बची जान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 10, 2026
in Local
0
चामुंडेरी-श्वान के हमले से 35 वर्षीय महिला गभीर घायल, तत्परता से उपचार मिलने से बची जान

PALI SIROHI ONLINE

चामुंडेरी-श्वान के हमले से 35 वर्षीय महिला गभीर घायल, तत्परता से उपचार मिलने से बची जान

बाली। बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में मंगलवार सुबह एक श्रमिक महिला पर स्वान (कुत्ते) द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार महिला शौच के लिए जा रही थी, तभी अचानक स्वान ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के मुह हाथ पैर पर श्वान ने गहरे घाव किये जिससे महिला के रक्त बहाव काफी हो रहा था जिसे वार्ड पंच जितेंद सिंह राव नजदीक रेलवे ट्रेक पर कार्य कर रहे श्रमिको की मदद से चामुंडेरी चिकित्सालय ले गए जहा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन ने तुरंत महिला के घावों का प्राथमिक उपचार कर शरीर के विभिन्न भागों से निकल रहे रक्त बहाब को रोका और उपचार किया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के शरीर से खून इतना निकल रहा था कि उनको समय पर प्राथमिक उपचार नही मिलता तो महिला की जान जा सकती थी।
घटना की सूचना वार्ड पंच जितेंद सिंह राव द्वारा मिलते ही रेलवे ट्रैक के पास कार्यरत डीएफसीसी (DFCC) के कार्मिक मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत चामुंडेरी राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका डॉ राहुल सेन ने तुरंत प्राथमिक उपचार किया।
चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राहुल सेन ने बताया कि स्वान के हमले में घायल महिला सुशीला बाई (35 वर्ष), पत्नी कैलाश कुमार, निवासी बांरा अटरू के गाल व चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्तिथि को देखते हुए महिला को रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत चामुंडेरी के सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा एवं ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल, सहायक ग्राम विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल मौके पर पहुंचे। पंचायत प्रशासन द्वारा महिला पर हमला करने वाले स्वान की तलाश के लिए टीम का गठन किया गया है, ताकि उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जा सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन से आवारा स्वानों पर नियंत्रण के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

Previous Post

तखतगढ-150 वर्ष पुराने सोने – चांदी के आभूषण पहनकर ईशर गणगौर की हुई पुजा अर्चना

Next Post

चामुंडेरी शीतला माताजी को बासूडा का भोग लगाने के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय मेला,माता की आराधना से चेचक जैसी बीमारियां दूर होती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page