• May 16, 2026

शादी के 15 दिन बाद तेज बुखार की चपेट में आने से युवक की मौत,आहोर के थांवला गांव मे गंभीर मामला आया सामने

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शादी के 15 दिन बाद तेज बुखार की चपेट में आने से युवक की मौत,आहोर तहसील के थांवला गांव मे गंभीर मामला आया सामने

तखतगढ 16 मई (खीमाराम मेवाडा) निकटवर्ती आहोर तहसील के थांवला गांव में एक ऐसा सनसनी के मामला सामने आया है। कि थांवला निवासी 25 वर्षीय रामाराम पुत्र तेजाराम देवासी की तेज बुखार आने से उपचार के लिए अस्पताल जाते-जाते बीच रास्ते में ही हालत बिगड़ गए और अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थांवला निवासी रामाराम देवासी को पिछले 2 दिन से बीमार होने पर परिजनों द्वारा  अपने गांव में ही उपचार करवाया जा रहा था। लेकिन हालात नहीं सुधरने पर शनिवार को परिजनों द्वारा बस के जरिए निजी राजकीय अस्पताल तखतगढ़ ले जाया जा रहा था।

बस से तखतगढ़ बस स्टैंड पहुंचते ही युवक की हालत और बिगड़ गई। और बेहोश हो गया परिजनों ने तुरंत अन्य वाहन से राजकीय अस्पताल तखतगढ़ पहुंचाया जहां डॉक्टर सुरेश चौधरी और अनुपम राजपुरोहित सहित नर्सिंग कर्मियों ने युवक की जान को काफी देर तक बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है। कि युवक की शादी 15 दिन पूर्व ही हरजी गांव में हुई थी

You cannot copy content of this page