जालोर-पावापुरी में आचार्य ने मुमुक्षु हर्षित को प्रदान किया दीक्षा का मुर्हुत
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
पावापुरी में आचार्य ने मुमुक्षु हर्षित को प्रदान किया दीक्षा का मुर्हुत
तखतगढ 16 मई (खीमाराम मेवाडा) जालौर जिले के ग्राम सिरोडी से मुमुक्षु हर्षितकुमार संघवी अपनी दीक्षा का मुर्हुत लेने सिरोडी से पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम पहुंचने पर उनका पावापुरी के मुख्य द्वार पर ढोल-ढमाको के साथ गाजते-बाजते अक्षतों से स्वागत किया गया । उपाश्रय में सूरिमंत्र समाराधक आचार्य रविरत्नसूरीश्वर एवं जयेशरत्नसूरीश्वर म. सा., पंन्यास वैराग्यरत्नविजय आदि अनेक साधु-साध्वी की शुभ निश्रा में सिरोडी निवासी 30 वर्षीय मुमुक्षु हर्षितकुमार जितेन्दभाई संघवी ने दीक्षा का मंगल मुर्हुत प्रदान किया गया ।
दीक्षा का मुर्हुत आचार्य कलापुर्णसूरीश्वर म सा के शिष्य आचार्य पुर्णचंद्रसूरीश्वर म सा ने मंगल आर्शीवाद देते हुऐ उद्घोषित किया। हर्षित की दीक्षा 27 जुन को शुभ मुर्हुत में होगी। मुर्हुत पत्र मिलनेे पर उसको कंकु के छाटने कर अक्षतो से वधामणा किया गया। दीक्षा का मुर्हुत देने पर संगीत की धुन पर मुमुक्षु व उनके परिवार वाले नाच उठे।
इस अवसर पर सिरोडी, कृष्णगंज, वेलागंरी, पामेरा, पोसिंतरा एवं अनादरा से अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने उपस्थित हो कर मुमुक्षु हर्षितकुमार संघवी एवं उनके माता पिता को शुभकामनाएं दी। पावापुरी ट्रस्ट मंडल की ओर से प्रबंधक सुरेन्द्र जैन ने मुमुक्षु हर्षितकुमार, माता-पिता रेखा बेन जितेन्द्रभाई संघवी का तिलक-माला-साफा पहनाकर बहुमान किया गया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि मुमुक्षु हर्षितकुमार संघवी 27 जून को सिरोड़ी अपने गांव में ही दीक्षा लेगा।
यह 11 बहनों का इकलौता भाई हर्षित है, जो 27 जून को दीक्षा लेगा। जितेंद्र संघवी 5 भाइयों का परिवार है और इस परिवार में 11 पुत्रियां व एक मात्र पुत्र हर्षित है ।

