• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अजारी ग्राम में सिलेंडर में आग से महिला झुलसीः हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर, खाना बनाते समय हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जानकारी के अनुसार, अजारी निवासी ज्योत्सना पत्नी प्रकाश कुमार मेघवाल अपने घर में खाना बना रही थीं। अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। आग लगते ही दिव्यांग महिला घबरा गईं और इसी दौरान उनके किचन का दरवाजा अंदर से बंद हो गया।

महिला की चीख-पुकार और आग की लपटें देखकर परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा। उन्होंने झुलसी हुई महिला को आग बुझाते हुए बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गए।

सिरोही ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने महिला का इलाज शुरू किया। हालांकि, उनके जले हुए हाथों और अन्य जगहों को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर करने की सलाह दी गई। परिजनों को बताया गया कि उदयपुर में विशेष बर्निंग वार्ड है, जहां समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध है।

महिला के साथ आए परिजनों ने बताया कि आग की लपटों के बीच महिला बुरी तरह घबरा गई थीं, जिससे किचन का दरवाजा बंद हो गया। इसी कारण से वह अधिक झुलस गईं।

Previous Post

लुणावा में शुरू हुई शिक्षक जल भागीरथ सेवा, ग्रामीणों को किया जागरूक

Next Post

विधायक समाराम गरासिया ने निकाली साइकिल यात्राः पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील

Next Post

विधायक समाराम गरासिया ने निकाली साइकिल यात्राः पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की अपील

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page