• May 16, 2026

लुणावा में शुरू हुई शिक्षक जल भागीरथ सेवा, ग्रामीणों को किया जागरूक

PALI SIROHI ONLINE

लुणावा में शुरू हुई शिक्षक जल भागीरथ सेवा, ग्रामीणों को किया जागरूक

@बाली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के खंड बाली ने लुणावा गांव में शिक्षक जल भागीरथी सेवा योजना की शुरुआत की। योजना के संयोजक व वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राणावत ने जानकारी दी कि इस योजना का उद्देश्य शिक्षकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना व इस भीषण गर्मी में प्यासे लोगों तक पानी की पहुंच करना है।

कार्यक्रम में बाली सीबीईओ राजेंद्र सिंह सांदू ,लुणावा पीईईओ हीरालाल परमार,बारवा पीईईओ रूपाराम माली, करणवा मिर्गेश्वर सरपंच छैलसिंह चौहान,लुणावा पूर्व सरपंच मोहन चौधरी, विधायक प्रतिनिधि रमेश प्रजापत, समाज सेवी गुलाबराम कुमावत,ब्लॉक कॉर्डिनेटर मूलचंद गर्ग, ABRSM अध्यक्ष परबत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सरेल, महावीर सिंह राव,जीवाराम सरेल,चुन्नीलाल रमेशा, विक्रम चौधरी,नारायण सिंह करनवा आदि ने तन-मन से अपना सहयोग दिया।

You cannot copy content of this page