नाना थाना क्षेत्र में डोडा पोस्त से भरी तीन गाड़ियां जप्त,तस्करों ने पुलिस पर किया हवाई फायर,पुलिस ने पीछा कर गाड़ियों को किया जप्त,भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद
PALI SIROHI ONLINE
नाना थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 774 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई की है।
बाली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत ये तीन बड़ी कार्रवाइयां की गईं, जिनमें भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त हुआ।
पहली कार्रवाई नाणा पुलिस थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा बेडा चौकी प्रभारी तेजसिंह जोधा, हीरसिंह चौहान मय टीम ने बेड़ा सेदला क्षेत्र में की, जहां नाना थाना पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 460 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्कार्पियो को रुकवाने का प्रयास किया तो तस्करों ने दो हवाई फायर कर पुलिस को डराने का प्रयास किया परन्तु नानां पुलिस ने सतर्कता से फायर कर तस्कर की गाड़ी के टायर ब्लास्ट किये फिर भी तस्कर गाड़ी को 5 किलोमीटर तक भगाते रहे पुलिस ने पीछा कर 24 कट्टो में भरा 460 किलो डोडा पोस्त जब्त किया
दूसरी कार्रवाई जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने ठंडी बेरी क्षेत्र में की। यहां एक हैरियर कार से 269 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया गया।
तीसरी कार्रवाई भी नाणा थाना पुलिस ने ठण्डीबेरी क्षेत्र में की, जहां थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, asi राजेन्द्र सिंह ,आसुराम विश्नोई गुलाबचंद एक रेनॉल्ट कार से दो बोरियों में भरा 45 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
इन तीनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 774 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्यवाही के दौरान dst टीम प्रभारी पन्नालाल,सांडेराव थाना अधिकारी श्याम राज सिंह,dst टीम के उनि राजेंद्र सिंह,dst टीम श्रवण सिंह व जगाराम, चंद्रवीर सिंह सहायक उपनिरीक्षक रानी, लक्ष्मण सिंह dst टीम,asi कपिल शर्मा,कांस्टेबल प्रदीप सिंह,मुरारी लाल मीणा,रामदेव,राजवीर सिंह चौहान,घनश्याम जलदीप,अमृतलाल,गोसाई राम,कमलेश कुमार,अन्नाराम,पाबूराम,किरण सिंह,धर्मेंद्र सिंह,पाबू सिंह सांडेराव थाना,मुकेश कुमार,कमलेश कुमार व पाबूराम समस्त नाना थाना क्षेत्र के पुलिस स्टाफ का सहयोग रहा





