आबुरोड-कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास – मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंघल
PALI SIROHI ONLINE
कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास – मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंघल
आबू रोड। कांग्रेस द्वारा गैस सप्लाई को लेकर आज आबू रोड शहर में माननीय प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर किया गया प्रदर्शन पूरी तरह से जनता को भ्रमित करने और उनकी आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष मनीष सिंघल का। सिंघल ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद केंद्र सरकार पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है। इसका उदाहरण हाल ही में जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सिरोही और आबू रोड के गैस गोदामों तथा एजेंसियों का संयुक्त निरीक्षण है, जिसमें बुकिंग प्रणाली, सप्लाई व्यवस्था और कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री की प्रभावी विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के कारण आज कठिन अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में भी भारत अपने हितों की रक्षा करने में सक्षम है। इसके बावजूद कांग्रेस इस विषय पर अनावश्यक राजनीति कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि आबू रोड की जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस के नेताओं के बड़े होटल, रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट संचालित होते हैं। सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने और कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई को नियंत्रित करने के निर्णय से इन्हें असुविधा हो रही है। इसी कारण यह अपने निजी हितों को छिपाकर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
श्री सिंघल ने कहा कि आबू रोड शहर की जागरूक जनता इस सच्चाई को भली-भांति समझती है और आने वाले समय में ऐसे भ्रामक प्रचार का उचित जवाब देगी।
मनीष सिंघल
मण्डल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
आबू रोड
