• March 16, 2026

बीजापुर में विधायक राणावतं ने पीड़ित देवासी समाज के बुजुर्ग को दी एक लाख की सहायता राशी, करंट से मरी थी भेड़ बकरी

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने बीजापुर निवास पर भीमाणा में बिजली का तार टूटने से 57 बकरियों की मौत के बाद पीड़ित पशुपालक हमीडा राम पुत्र बाबाराम जाती देवासी निवासी वीरमपूरा भागल को विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने एक लाख की आर्थिक सहायता देकर विधुत निगम से उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वाशन दिया, इस दौरान बीजेपी ओबिसी सगठन मंत्री मौहन लाल देवासी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

गोरतलब है कि भीमाणा में विधुत हादसा सामने आया था जिसमें बिजली का तार टूटकर गिर जाने से एक पशुपालक की 57 बकरियों की मौत हो गई थी

जानकारी के अनुसार ग्राम वीरमपुरा निवासी पशुपालक हमीराराम पुत्र बावरा राम देवासी की बकरियाँ सोमवार को रात में खेत के बीच खुले में बैठी हुई थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विधुत लाइन का तार अचानक टूटकर गिर गया, ओर करंट की चपेट में आने से मौके पर ही 57 भेड़ बकरियों की मौत हो गई थी। इस घटना से पशुपालक परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

बीजेपी प्रदेश ओबीसी सगठन  मंत्री मोहन देवासी पादरला तुरंत सक्रिय हुए ओर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं को पीड़ित पशुपालक की पीड़ा बताई तो विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने एक लाख नकद राशि सहयोग स्वरूप दिए और जल्द विधुत निगम से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

गोरतलब है कि सामान्यतः बकरी की मृत्यु पर सरकार की ओर से लगभग पांच हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है, लेकिन इस घटना में एक साथ 57 बकरियों की मृत्यु होने के कारण जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रयास किया है कि पीड़ित परिवार को 10 से 15 हजार रुपये प्रति बकरी के हिसाब से अधिकतम सहायता दिलाई जाए।

इस दौरान ओबीसी सगठन प्रदेश मंत्री मोहन देवासी पादरला, समाजसेवी हिन्दूराम देवासी, गजराम देवासी, वणराम देवासी, बघाराम देवासी और सौंपराम देवासी सहित देवासी समाज के कही युवा ग्रामीण मौजूद रहे

About The Author

You cannot copy content of this page