• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक में घुसी कार ग्राम विकास अधिकारी समेत 3 की मौतः रास्ता भटक कर हाईवे पर चले गए थे, एसीआर भरवाने के बाद घर जा रहे थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
ट्रक में घुसी कार ग्राम विकास अधिकारी समेत 3 की मौतः रास्ता भटक कर हाईवे पर चले गए थे, एसीआर भरवाने के बाद घर जा रहे थे

PALI SIROHI ONLINE

उदयपुर-उदयपुर जिले में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में दो सरकारी कर्मचारी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। कार सवार वीडीओ उदयपुर में एसीआर भरवाने आए थे। लौटते समय उदयपुर के देबारी से चित्तौड़गढ़ की तरफ टर्न लेना था, लेकिन वे रास्ता भूल गए और पिंडवाड़ा हाईवे पकड़ लिया। कुछ दूर चलते ही एक्सीडेंट हो गया।

हादसा उदयपुर-पिंडवाड़ा नेशनल हाइवे पर अंबेरी पुलिया पर गुरुवार रात करीब सवा दस बजे हुआ। हादसे में झालावाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मार्ग निवासी राधेश्याम (58), वार्ड 14 मंगलपुरा निवासी कमल किशोर (60) और बारां जिले के छीपाबड़ौद के गुल खेड़ी निवासी हेमराज (54) की मौत हो गई।

वापस जाते वक्त कार में सवार हुआ हेमराज

झालरापाटन पंचायत समिति में वीडीओ राधेश्याम और रिटायर्ड वीडीओ कमल किशोर झालावाड़ से अपनी एसीआर भरवाने उदयपुर की सराड़ा पंचायत समिति में बीडीओ जितेंद्र सिंह के पास आए थे। लौटते समय सलूंबर जिले के सराड़ा पंचायत समिति में सहायक कर्मचारी हेमराज उनसे मिला।

बातों-बातों में तय हो गया कि हेमराज उनके साथ झालावाड़ जाएगा। वहां से वह अपने गांव छीपाबड़ौद के गुलखेड़ी चला जाएगा। सभी शाम को करीब 6:30 झालावाड़ के लिए रवाना हो गए। रास्ते में कुछ देर उदयपुर रुके। इस कारण लेट हो गए।

रास्ता भटक गई थी कार

सराड़ा से झालावाड़ जाते समय तीनों कार सवार काया-देबारी बाइपास पर चल रहे थे। देबारी से नीचे उतर कर डबोक होकर चित्तौड़गढ़ का रास्ता पकड़ना था, लेकिन रास्ता भूल गए और सीधे आगे पिंडवाड़ा हाईवे पर ही चलते रहे। 10 किलोमीटर चलने के बाद अंबेरी के पास रात सवा 10 बजे उनकी कार आगे चल रही मिनी ट्रक में घुस गई। तीनों लोग कार के अंदर ही फंस गए। इनमें से राधेश्याम और कमल किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हेमराज को जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

तीसरा कौन पहचान में मुश्किल हुई

हादसे के बाद सूचना पर झालावाड़ से परिवार मृतकों के परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा- कार में दो लोग ही थे, तीसरा कौन है। पुलिस ने भी रात को तमाम कोशिश की, लेकिन तीसरे की पहचान नहीं हुई। सुबह सूचना सराड़ा पंचायत समिति में पहुंची। तब पता चला कि हेमराज के भी साथ में जाने को लेकर बात हो रही थी। इससे साफ हुआ कि तीसरा हेमराज हो सकता है।

इसके बाद हेमराज के परिवार को भी सूचना दी गई। जो शुक्रवार शाम को एमबी अस्पताल पहुंचे। शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा दिया गया।

बीडीओ ने कहा था कि आज यहीं रुक जाना

घटना के सूचना पर सराड़ा पंचायत समीति से बीडीओ जितेंद्र सिंह चुंडावत और स्टाफ भी एमबी हॉस्पिटल पहुंचा। जितेंद्र ने बताया- मैंने राधेश्याम और कमल किशोर को कहा था कि आज यहीं रुक जाना। ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन वे चले गए थे।

हेमराज के बेटे ने नीट का एग्जाम दिया

सराड़ा पंचायत समीति से आए कर्मचारियों ने बताया- हेमराज के बेटे ने अभी नीट का एग्जाम दिया था। शाम को वह जैसे ही परिवार के सदस्यों के साथ एमबी अस्पताल आया तो बेसुध हो गया।

Previous Post

पेट्रोल पंप पर उपभोक्तओं को 30 से 50 ML तेल कम देकर लगा रहे थे चुना, पाली व मारवाड़ जंक्शन सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों का हुआ निरीक्षण

Next Post

आबुरोड-ट्रेन में लावारिस कट्टे से 52 बीयर कैन मिलीः संदिग्ध अवस्था में पड़ा था, सवारी गाड़ी संख्या 19224 में मिला

Next Post

आबुरोड-ट्रेन में लावारिस कट्टे से 52 बीयर कैन मिलीः संदिग्ध अवस्था में पड़ा था, सवारी गाड़ी संख्या 19224 में मिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page