• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

11 बहनों के इकलौते भाई हर्षित लेंगे दीक्षाः आचार्यश्री ने पावापुरी में दिया मुहूर्त, बग्गी में बैठाकर निकाला जुलूस

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोडी निवासी मुमुक्षु हर्षित कुमार संघवी ने श्रीपावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम में अपनी दीक्षा का मुहूर्त ग्रहण किया। वे 11 बहनों के इकलौते भाई हैं और 27 जून को दीक्षा लेंगे। आचार्य पुर्णचंद्र सूरीश्वरजी ने यह मंगल मुहूर्त घोषित किया।

अपनी दीक्षा का मुहूर्त लेने सिरोडी से श्रीपावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम पहुंचने पर मुमुक्षु हर्षित कुमार का पावापुरी के मुख्य द्वार पर ढोल-ढमाकों के साथ स्वागत किया गया। उन्हें घोड़ा बग्गी में बिठाकर जुलूस के रूप में मंदिर दर्शन कराते हुएउपाश्रय ले जाया गया।

मुहूर्त पत्र मिलने पर कुमकुम और अक्षत से वधाया

उपाश्रय में सूरिमंत्र समाराधक आचार्यदेव रविरत्नसूरीश्वरजी, जयेशरत्नसूरीश्वरजी म. सा., पंन्यास श्री वैराग्यरत्नविजय आदि अनेक साधु-साध्वी की शुभ निश्रा में सिरोडी निवासी 30 वर्षीय मुमुक्षु हर्षित कुमार जितेन्द भाई संघवी ने दीक्षा का मंगल मुहूर्त ग्रहण किया।

आचार्य कलापुर्ण सूरीश्वरजी के शिष्य आचार्य पुर्णचंद्र सूरीश्वरजी ने मंगल आशीर्वाद देते हुए दीक्षा का मुहूर्त 27 जून घोषित किया। मुहूर्त पत्र मिलने पर उसे कुमकुम और अक्षत से वधाया गया।

मुहूर्त मिलने पर मुमुक्षु हर्षित और उनके परिवार वाले संगीत की धुन पर नाच उठे। हर्षित कुमार अपनी वर्षों की भावना पूरी होने से अत्यंत प्रसन्न थे। इस अवसर पर सिरोडी, कृष्णगंज, वेलागंरी, पामेरा, पोसिंतरा और अनादरा से आए अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने हर्षित कुमार संघवी और उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दीं।

श्रीपावापुरी ट्रस्ट मंडल ने किया बहुमान

श्रीपावापुरी ट्रस्ट मंडल की ओर से प्रबंधक सुरेन्द्र जैन ने मुमुक्षु हर्षित कुमार, उनके माता-पिता रेखा बेन और जितेन्द्र भाई संघवी का तिलक, माला और साफा पहनाकर बहुमान किया। तत्पश्चात् आचार्यश्री रविरत्नसूरीश्वरजी ने सूरिमंत्रसाधना की पांचवीं बार की चौथी श्रीदेवी की पीठिका का जाप प्रारंभ किया, जो 25 दिन तक मौनपूर्वक चलेगा। इस प्रसंग पर पावापुरी तीर्थ निर्माता के पी संघवी परिवार के प्रमुख किशोर भाई संघवी और ट्रस्टी संघवी नवलमल तातेड़, महावीर जैन भी मौजूद रहे।

Previous Post

पानी मे डूबने से तीन सगी बहनो की मौतः एक दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गई, जेसीबी से डिग्गी तोड़कर निकाला

Next Post

रानी में मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार

Next Post

रानी में मेघवाल समाज रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 16 से, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page