• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राजस्थान में पेट्रोल डीजल हुआ महंगा, 3 रुपए से ज्यादा बढ़ी दरें, लोकसभा चुनाव से पहले की थी 2 रुपये की कटौती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
राजस्थान में पेट्रोल डीजल हुआ महंगा, 3 रुपए से ज्यादा बढ़ी दरें, लोकसभा चुनाव से पहले की थी 2 रुपये की कटौती

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जयपुर-पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शुक्रवार से ही नई रेट लागू हो गई है। रेट बढ़ने के बाद राजधानी में जयपुर में पेट्रोल अब 107.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

वहीं, श्रीगंगानगर, बीकानेर और सवाई माधोपुर में पेट्रोल की नई कीमत 109.46 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। संभवतः ये राजस्थान में सबसे ज्यादा है। यहां डीजल भी अब 94.74 लीटर का हो गया है।

माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण रेट बढ़ाए गए हैं।

प्रति लीटर 3 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

जयपुर में पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर करीब 3 रुपए 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डीजल 3 रुपए 2 पैसे बढ़कर कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी के बाद आम लोगों, वाहन चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मध्य पूर्व में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Previous Post

बेड़ा विद्यालय के शिक्षकों ने गौसेवा का दिया संदेश, गर्मी में कराई हरे चारे की व्यवस्था

Next Post

फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित

Next Post
फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित

फालना रेलवे स्टेशन पर पर्यावरण जागरूकता रैली आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page