रानी-नादाना ग्राम पंचायत में खरोकडा में बना सामुदायिक शौचालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, दिख रही है भ्रष्टाचार की दरारें
PALI SIROHI ONLINE
नादाना ग्राम पंचायत में खरोकडा में बना सामुदायिक शौचालय चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, दिख रही है भ्रष्टाचार की दरारें
भ्रष्टाचार की नींव पर बना सामुदायिक शौचालय एकबार भी नहीं हुआ उपयोग
नगराज वैष्णव
रानी /खरोकडा/ सरकार द्वारा लाखों रूपए खर्च कर बनाएं गये स्वच्छ भारत अभियान के तहत सामुदायिक शौचालायों का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है ऐसा ही बना एक सामुदायिक शौचालय रानी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादाना के गांव खरोकडा में बनाया गया सामुदायिक शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते ठेकेदार द्वारा इसके निर्माण में अनियमितता बरती गई। हालांकि अभी तक यह शौचालय चालू भी नहीं हुआ था लेकिन भ्रष्टाचार ने इसकी दीवारों को हिला डाला, इससे दीवारों में दरार आ गई हैं। अब अधिकारी मामले की लीपापोती कराने में जुट गए हैं। अशोक राजपुरोहित खरोकडा ने कहा कि सरकार ने गांवों में सामुदायिक शौचालय इसलिए बनवाए थे कि कोई भी ग्रामीण खुले में शौच न जाए। लेकिन कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सरकार की इस योजना को पलीता लगा रही है।
गांव खरोकडा में लाखों रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि भ्रष्टाचार के चलते इसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया। बता दें कि अभी तक यह शौचालय सही प्रकार से चालू भी नहीं हो सका था। लेकिन भ्रष्टाचार की नींव पर रखी इस शौचालय की दीवारे कुछ महीने बाद ही दरक गई हैं। जिससे स्कूल में बना ये सामुदायिक शौचालय को देखकर सरकार की योजनाओं का मजाक उड़ा रहे हैं। नाराज ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब शौचालय का निर्माण हो रहा था उस समय किसी भी अधिकारी ने निर्माण सामग्री पर ध्यान नहीं दिया। जब इसकी दीवारों में दरारें आ गई हैं तो इसकी मरम्मत करवा के ठीक करवा दो ताकि स्कूल के बच्चे के उपयोग में आ सके । ग्रामीणों का कहना है कि भ्रष्टाचार से लिप्त ज़िम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

