कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 14 व 15 मई को पाली जिले के दौरे के दौरान 15 को चामुंडेरी आयेगे
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा/पिंटु अग्रवाल
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 14 व 15 मई को पाली जिले के दौरे के दौरान 15 को चामुंडेरी आयेगे
पाली, 14 मई। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 14 व 15 मई को पाली जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार 14 मई को सांय 04 बजे बगडी नगर (सोजत सिटी) से प्रस्थान कर 05ः30 बजे सुमेरपुर पहुचेंगे। जहाँ वे विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगे। तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेगें।
15 मई को प्रातः 11 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः30 बजे चामुण्डेरी राणावतान (बाली) पहुचेगें वे वहॉ श्री मारू कुमावत सेवा संस्थान बारी परगना के तत्वाधान में आयोजित प्रथम स्नेह मिलन एवं प्रतिभावान विधार्थी सम्मान समारोह में शामिल होगें। तथा दोपहर 2 बजे चामुण्डेरी से प्रस्थान कर सांय 06 बजे धोरीमन्ना पहुचेंगे।
