• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भीमाना डाग फली क्षेत्र में विधुत सप्लाई हुई सुचारू, हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
भीमाना डाग फली क्षेत्र में विधुत सप्लाई हुई सुचारू, हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी

PALI SIROHI ONLINE

बाली-भीमाना डाग फली क्षेत्र में हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इससे पहले टूटे हुए तार में करंट दौड़ने से 57 भेड़-बकरियों की मौत हो गई थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया।

विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा के नेतृत्व में विभाग की चार टीमों ने मौके पर पहुंचकर बिजली लाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया। टीमों ने लगातार करीब 6 घंटे तक कड़ी मेहनत कर टूटे हुए तार को जोड़ा और लाइन को दुरुस्त किया। इसके बाद क्षेत्र में धीरे-धीरे विद्युत सप्लाई सुचारू की गई।

गर्मी के मौसम में अचानक बिजली बंद हो जाने से आदिवासी क्षेत्र के ग्रामीणों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से घरों के साथ-साथ पशुपालकों और किसानों को भी काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। वहीं लाइन जुड़ने और बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद ग्रामीणों और पशुपालकों ने राहत महसूस की।

Previous Post

जालोर के सिरे मंदिर में महायज्ञ, सीएम योगी ने दी आहुतिः धर्मसभा को किया संबोधित, भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Next Post

फालना में BJP प्रशिक्षण महाअभियान हेतु पाली जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन

Next Post
फालना में BJP प्रशिक्षण महाअभियान हेतु पाली जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन

फालना में BJP प्रशिक्षण महाअभियान हेतु पाली जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page