• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव पुलिस ने इनामी आरोपी लव कुश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0
सांडेराव पुलिस ने इनामी आरोपी लव कुश को गिरफ्तार करने में सफलता पाई

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन मे,  चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बाली के मार्गदर्शन में व  जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक वृत सुमेरपुर के सुपरविजन में संगीन व गंभीर अपराधियो की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व में थाना हाजा के टॉप-10 में चयनित ईनामी अपराधियों की धरपकड हेतु निम्नांकित विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम
1. श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव
2. मांगीलाल मुआ 487 पुलिस थाना साण्डेराव
3.  पाबुसिंह कानि 1353 पुलिस थाना साण्डेराव
4.  रमेश कुमार 1576 पुलिस थाना साण्डेराव
5. देवीसिंह कानि 760 पुलिस थाना साण्डेराव (विशेष भूमिका)
6. विजयपालसिंह रि.कानि 243 पुलिस थाना साण्डेराव

अपराधी की धरपकड हेतु किये गये प्रयास मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. द्वारा गठित उक्त टीम द्वारा थाना हाजा के टॉप-10 में चयनित तीन हजार का ईनामी मुलजिम लवकुश पुत्र भवानीशंकर उर्फ भवानीराम उम्र 42 साल निवासी रतन पिपल्या मध्यप्रदेश की दस्तयाबी हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की गई व मुलजिम लवकुश पिछले छः सालो से फरार होकर लगातार पुलिस की पकड से दूर होने के कारण टीम द्वारा विशेष सावधानी के साथ मुलजिम के गांव से दूर अस्थाई कैम्प कर भिन्न भिन्न वेश धारण कर मुलजिम के गांव व घर के आस पास रैकी की गई व मेवाडी मालवी भाषा का प्रयोग कर अपनी पहचान छुपाते हुए मुलजिम के संबंध में हर छोटी से छोटी जानकारी संकलित की गई। मुलजिम के संबंध में प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ की मुलजिम लवकुश बडा ही शातिर है जो हर कुछ घण्टो में अपनी उपस्थिति स्थान को बदल लेता है जिसकी वजह से मुलजिम पिछले छः सालो से पुलिस की पकड़ से दूर है जिस पर गठित टीम द्वारा मुलजिम की दस्तयाबी को सफल बनाने के लिए बार बार अपने वेश को बदल कर मुलजिम के गांव व कृषि भुमि के पास लगातार रैकी कर मुलजिम की उपस्थिति स्थान की सटीक जानकारी मिलते ही मुलजिम लवकुश को स्तनपिपल्या जिला मंदसौर राज्य मध्यप्रदेश थाना हाजा से 350 कि.मी दूर से दस्तयाब किया गया जिसे बाद पुछताछ प्रकरण संख्या 138/2020 धारा 08/15,29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफतार किया गया व अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार मुलजिम का नाम पता:-
कस नाम पता मुलजिम
1लवकुश पुत्र भवानी शंकर उर्फ भवानीराम उम्र 42 साल निवासी रतन पिपल्या जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश

Previous Post

अन्याय के खिलाफ बुलंन्द आवाज”,रेलवे वेंटिंग टिकट प्रणाली में सुधार और श्रेणियों के आधार पर भेदभावपूर्ण ‘कैसलेशन चार्ज को समाप्त करो

Next Post

कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

Next Post
कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

कोसेलाव में श्री तनोट माता वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत रहे मुख्य अतिथि

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page