तखतगढ-43 से 44 डीग्री तापमान की भीषण गर्मी में तपते आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहाल
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
43 से 44 डीग्री तापमान की भीषण गर्मी में तपते आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहाल
पालिका द्वारा बकाया भुगतान नहीं करने से चार महीना से बिजली विभाग ने काट रखा बिजली कनेक्शन
शिकायत के बाद भी प्रशासन की नहीं खुल रही कुंभकर्णी नींद
तखतगढ 13 मई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका के अधीन क्षेत्र के खारचियावास स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित हो रहा है।जो एक बूथ केंद्र भी हैं। और उक्त आंगनवाड़ी केन्द्र का बिजली बिल का भुगतान भी हमेशा नगरपलिका द्वारा भरा जाता हैं। लेकिन पिछले तीन चार महीनो से बिल का भुगतान नहीं होने के कारण विधुत विभाग ने आंगनवाड़ी केन्द्र का विधुत कनेक्शन काट रखा है। जिसका खामियाजा आज भी 43 से 44 डीग्री तापमान भीषण गर्मी मे नन्हे मुन्ने बच्चों को भुगतान पड़ रहा हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नगर पालिका प्रशासन को लिखित शिकायत करने के उपरांत भी अब तक ना तो दिल का भुगतान किया गया ना ही बिजली का कनेक्शन जोड़ा गया। ऐसे में अब उन नौनिहालो की इस भीषण गर्मी के दौर में पसीने छुट रहे है। लेकिन प्रशासन की नहीं खुल रही कुंभकर्णी नींद आखिर गर्मी से परेशान आंगनवाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता को मीडिया का सहारा लेना पड़ा। वार्ड नंबर 13 में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र 3 के कार्यकर्ता जसोदा जिक्र ने बताया कि आगंनवाडी केंद्र संख्या ०३ खारचिया वास का विद्युत बिल, नगर पालिका द्वारा भुगतान करवा कर विधुत कनेक्शन जुड़वाने को लेकर 5 मई को अधिशासी अधिकारी नगर पालिका तखतगढ़ को लिखित शिकायत पेश कर अवगत कराया था कि खारचिया वास स्थित आगनवाडी केंद्र संख्या ०३ का विधुत बिल हमेशा नगर पालिका द्वारा समय समय पर भुगतान किया जा रहा था।
लेकिन इस बार समय पर विद्युत बिल का भुगतान नहीं होने के कारण बिजली विभाग द्वारा आगंनवाडी का विधुत सम्बन्ध विच्छेद कर दिया है, जिसके कारण इस भीषण गर्मी में केंद्र मे अध्ययनरत छोटे छोटे बच्चों को एव यहा आने वाली गर्भवती महिलाओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अत : जल्द से जल्द आगनवाडी केंद्र संख्या ०३ खारचिया वास का विद्युत बिल यथाशीघ्र भुगतान करवा कर आगनवाडी का विद्युत कनेक्शन पुनः जुड़वाने की मांग की थी लेकिन जब तक ना तो पालिका प्रशासन ध्यान दे रहा है ना ही बिजली विभाग ध्यान दे रहा है। ऐसे में इस आंगनवाड़ी केंद्र पर अध्ययनरत नौनिहालो एवं गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
