• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर में बंदर का आतंक, टेंट लगा रहे युवक पर किया हमला, दो दिन पूर्व भी 3 लोगो को कर चुका चोटिल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में इन दिनों बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।  गांव में एक शादी समारोह के दौरान टेंट लगा रहे युवक पर अचानक बंदर ने हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार शंकर लाल पुत्र पुराराम भील अपने घर में आयोजित शादी समारोह की तैयारियों के तहत टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर ने उन पर आक्रमण कर दिया और उनके पैर की पिंडली को अपने जबड़े में पकड़ लिया। शंकरलाल के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बंदर के चंगुल से छुड़ाया।

घायल शंकरलाल को तुरंत चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में 14 टांके लगाए तथा प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर किया।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदर का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, समाज सेवी हनुमान सिंह राव ने बताया कि दो दिन पूर्व भी बंदर द्वारा दो तीन लोगों पर हमला कर चोटिल करने की घटना हुई थी, जिससे लोगों को भन्दर से खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द बंदर का रेस्क्यू कर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

Previous Post

रानी रेल्वे छोटे पुलिये के पास से प्लेजर स्कूटी चोरी, थाने में रिपोर्ट दर्ज

Next Post

बाली में ऑनलाइन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ब्लॉक नोडल अधिकारी सम्मानित

Next Post
बाली में ऑनलाइन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ब्लॉक नोडल अधिकारी सम्मानित

बाली में ऑनलाइन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ब्लॉक नोडल अधिकारी सम्मानित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page