• May 13, 2026

गर्मी से ट्रांसफार्मर में लगी आग, झाड़ियों में फैलने लगीः ग्रामीण अपने घरों से पानी लेकर आए, पानी टैंकर मंगवाए, आधे घंटे में पाया काबू

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-गर्मी से बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आस-पास में लगी झाड़ियों में फैल गई।

घटना जिले जालोर के भाद्राजून थाना के वारनी गांव में बुधवार सुबह की है। इसके बाद ग्रामीण अपने घरों से पानी की बाल्टियां लेकर आए। इसके साथ ही पानी के टैंकर मंगवा कर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।झाड़ियों तक फैली आग, गांव में मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार नोसरा के पास स्थित वारनी गांव में लगे एक बिजली पोल के ट्रांसफार्मर में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में लगी झाड़ियों ने भी आग पकड़ ली। रिहायशी इलाके के करीब आग फैलती देख ग्रामीणों में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने की सूचना आहोर फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। लेकिन, जब ग्रामीणों को लगा कि टीम के आने में देरी हो सकती है तो ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

ग्रामीण विक्रम ने बताया कि लोग अपने घरों से पानी लेकर आए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही पानी का टैंकर मंगवाया और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

You cannot copy content of this page