• May 13, 2026

220 किलो आइस कैंडी नष्ट करवाई, पनीर और सूजी हलवा के नमूने भी जांच के लिए भेजे

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही जिल में ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। जिसमें बड़ी मात्रा में खराब और संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और नमूने लिए। खुशबू कैटर्स से पनीर और सूजी हलवा के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

इसके अलावा स्वरूपगंज के रोहिड़ा रोड स्थित फर्म महादेव आइस कैंडी का भी निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गयाकि निर्माण इकाई में सिंथेटिक फूड कलर और सैकरीन का उपयोग करके आइस कैंडी बनाई जा रही थी। मौके पर डीप फ्रीजर में लगभग 220 किलोग्राम तैयार आइस कैंडी मिली, जिसे नमूने लेने के बाद खाद्य सुरक्षा दल ने तुरंत नष्ट करवा दिया।

फर्मों को नोटिस जारी

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में वाटर टेस्ट रिपोर्ट, पेस्ट कंट्रोल, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड और स्वच्छता संबंधी विभिन्न अनियमितताएं भी सामने आईं। इन अनियमितताओं पर संबंधित फर्मों को नोटिस जारी किए गए हैं।

830 किलो खराब खाद्य पदार्थ नष्ट करवाया

इसी कड़ी में स्वरूपगंज स्थित फर्म शांति ट्रेडर्स पर भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां लगभग 830 किलोग्राम खराब और अवधिपार चुस्की, पेप्सी, मैंगो ड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों को नष्ट करवाया गया। इन उत्पादों के नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

इन सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page