• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

भालू ने किसान पर किया हमलाःहाथ-गर्दन पर भी आई चोटें, सोजत अस्पताल में भर्ती कराया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 13, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत के बगड़ी नगर के पास लाडपुरा गांव में मंगलवार को एक किसान पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान के हाथ और गर्दन के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत सोजत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, लाडपुरा गांव के राणाराम नामक किसान गौशाला के पास से गुजर रहे थे, तभी भालू ने उन पर अचानक हमला कर दिया। राणाराम की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भालू को खेतों की ओर भगाया और घायल किसान को बचाया।

परिजनों और ग्रामीणों ने घायल राणाराम को तत्काल सोजत सिटी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई है। इस घटना के बाद गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है, और ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

Previous Post

मगन प्रजापत बने परगना कुंभकार प्रजापति समिति जिलाध्यक्षः समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श

Next Post

220 किलो आइस कैंडी नष्ट करवाई, पनीर और सूजी हलवा के नमूने भी जांच के लिए भेजे

Next Post

220 किलो आइस कैंडी नष्ट करवाई, पनीर और सूजी हलवा के नमूने भी जांच के लिए भेजे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page