सरूपगंज-अवैध गांजा सप्लायर गिरफ्तार,एक माह से पुलिस कर रही थी तलाश
PALI SIROHI ONLINE
जगे सिंह देवड़ा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 67 दिनांक 08.04.2026 धारा 8/20,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना रोहिडा में अवैध गांजा की सप्लाई देने वाला अभियुक्त महेश कुमार गमेती भील निवासी कुकावास जिला उदयपुर करीब एक माह से फरार चल रहा था, जो अथक प्रयास करने के बावजुद भी दस्तयाब नहीं हो रहा था। जिसे टीम द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त महेश कुमार को तकनीकी व मुखबिरान स्त्रोत के आधार पर दस्तयाब कर अभियुक्त को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 08.04.2026 को अमराराम खोखर नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना रोहिडा मय जाब्ता द्वारा सरहद भुला में दौराने नाकाबंदी मोटरसाईकल नम्बर आरजे-22-एक्सएस-2019 पर अवैध 02.800 किलोग्राम गांजा परिवहन करते दो मुल्ज्मिान ओमसिंह व रमेशपुरी को गिरफ्तार कर अवैध गांजा बरामद कर मोटरसाईकल को जब्त किया गया था। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः महेश कुमार पुत्र मनुराम जाति गमेती भील आयु 27 साल निवासी कुकावास पुलिस थाना मांडवा जिला उदयपुर।
पुलिस टीम :-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज।
2. तेजाराम कानि नंबर 464 पुलिस थाना सरूपगंज।
3.पुखराजसिंह कानि नंबर 61 पुलिस थाना सरूपगंज।
4. पालु महिला कानि. 133 पुलिस थाना सरूपगंज।
