• May 12, 2026

सेवाडी चिकित्सालय में नर्सेज दिवस मनाया, बेहतर कार्य करने वाले नर्सिग कर्मियों का हुआ सम्मान

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखंड के सेवाड़ी ग्राम स्थित राजकीय चिकित्सालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र वागोरिया के निर्देशन में समारोह पूर्वक मनाया गया इस कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ कमल कुमार शर्मा ने नर्सिंग अधिकारियों व एएनएम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया

चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर कमल शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस वर्ष 1974 से लगातार मनाया जा रहा है जिन्होंने आधुनिक नर्सिंग की परिकल्पना की थी तथा  चिकित्सा दल के एक अति महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में मान्यता दिलवाई थी इसी के चलते अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज काउंसिल द्वारा प्रत्येक वर्ष नर्सेज दिवस मनाया जाता है

डॉ कमल शर्मा ने कहा कि नर्सिंगकर्मी मानव सेवा ही नहीं अपितु अपरोक्ष रूप से देश सेवा भी कर रहे हैं व डॉ शर्मा ने नर्सिंग कर्मियों द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की सराहना करते हुए सम्मान किया इस दौरान सीनियर नर्सिंग अधिकारी कैलाश मारू,मोहनलाल मीणा,एएनएम हंसा कुमारी,सोनू मीणा,अरविंद कुमार,प्रवीण पालीवाल,रणछोड़ देवसी ने भी अपने विचार व्यक्त किये इस दौरान विभिन्न चिकित्सा कार्मिक व स्थानीय लोग मौजूद रहे

You cannot copy content of this page