• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-पावटा सर्कल पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला; नाडोल आशापुरा माता जा रहा परिवार सुरक्षित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
तखतगढ-पावटा सर्कल पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला; नाडोल आशापुरा माता जा रहा परिवार सुरक्षित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा तखतगढ

पावटा सर्कल पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला; नाडोल आशापुरा माता जा रहा परिवार सुरक्षित।जाको राखे साइयां मार सके ना कोई कहावत सही साबित हुई। गाड़ी तेज रफ्तार से पलटी होने के बाद एक भी सदस्य को खरोश तक नहीं आई।

तखतगढ 16 मार्च (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे से गुजरते के नेशनल हाईवे 325 के पावटा सर्कल पर रविवार रात्रि करीबन 10 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कूकावास जिला जालौर (थाना बागोड़ा) क्षेत्र से एक परिवार स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर नाडोल स्थित आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहा था। इसी दौरान पावटा सर्कल के पास सड़क किनारे खड़ी एक हैरियर कार अचानक सामने आने से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।वाहन में चार महिलाएं, एक बच्चा सहित कुल सात लोग सवार थे।

इनमें हरि सिंह पुत्र मोती सिंह, पिंटा कुंवर पत्नी हरि सिंह, महिपाल सिंह पुत्र मूल सिंह, विमला कुंवर पत्नी कमल सिंह, संगीता कुंवर पत्नी पूरण सिंह और दशरथ सिंह पुत्र हरि सिंह शामिल थे। परिवार में 10 मार्च को शादी होने के बाद सभी आशापुरा माता के दर्शन के लिए जा रहे थे।हादसे में किसी को चोट नहीं आई, हालांकि स्कॉर्पियो को नुकसान पहुंचा। सूचना पर एएसआई हंसराज, कांस्टेबल सावला राम व कमलेश बोस मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की

Previous Post

तखतगढ-सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

Next Post

विधवा महिला के बेटे की शादी में मायरा लेकर पहुचे पुलिसकर्मी,25 साल से थाने में खाना बना रही महिला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page