• May 12, 2026

सुमेरपुर- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 3 दिन से था लापता, स्वास्थ्य मार्गदर्शक की पोस्ट पर था कार्यरत

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा

सुमेरपुर अस्पताल के स्वास्थ्य मार्गदर्शक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, 3 दिन से था लापता
सुमेरपुर के राजकीय उप जिला अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य मार्गदर्शक सुरेश बंजारा (36) की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

घर से ससुराल का कहकर निकला था 3 दिन से थी तलाश

जानकारी के अनुसार, सुरेश बंजारा तीन दिन पहले अपने घर से यह कहकर निकले थे कि वे ससुराल जा रहे हैं। जब वे वहां नहीं पहुंचे और उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तीन दिनों तक लापता रहने के बाद, उनका शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

*पुलिस की कार्यवाही*

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सुमेरपुर मोर्चरी में रखवाया है और मौत के मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

You cannot copy content of this page