• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0
तखतगढ-सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

तखतगढ 16 मार्च(खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे के मामाजी गली स्थित सोनाणा खेतलाजी धाम मंदिर परिसर में रविवार को 13वां महोत्सव गादीपति मुकेश लुकड़ा एवं भोपाजी सुरेश मकवाणा के सानिध्य में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाप्रसादी एवं खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भजन संध्या में मारवाड़ के जाने-माने सिंगर मनीष परिहार, रमेश माली सहित कई भजन कलाकारों ने एक शाम खेतलाजी के नाम विशाल भजन संध्या के मंच पर भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देते हुए झड़ी लगा दी, जहां देर रात तक श्रोता झूमते रहे। कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष 2027 के महोत्सव को लेकर बोलियां भी लगाई गईं।

इस मौके पर साधु-संतों का भोपाजी द्वारा साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनरूपमल सुथार, भंवरलाल मीणा, जब्बरसिंह तरवाड़ा, विनोद सोलंकी व मनोज खटीक सहित कई लोग मौजूद

Previous Post

सुमेरपुर-बाली में गेहूं खरीद केंद्र शुरू, एमएसपी पर खरीद के लिए गांव-गांव पहुंच रही टीम

Next Post

तखतगढ-पावटा सर्कल पर अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, बड़ा हादसा टला; नाडोल आशापुरा माता जा रहा परिवार सुरक्षित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page