कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शिवगंज नगर अध्यक्ष पर शाहरुख खान मनोनीत
PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज-राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्प संख्यक विभाग ने शिवगंज नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष पद पर शाहरुख खान को मनोनीत किया हैं। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी चोपदार ने 10 मई को अपने कार्यकाल से आदेश जारी कर सिरोही जिले के 05 नगरों के अल्पसंख्यक नगर अध्यक्षों का मनोनयन किया हैं।
आदेश के अनुसार शिवगंज नगर अध्यक्ष शाहरुख खान, सिरोही नगर अध्यक्ष युसुफ मंसूरी, माउंट आबू नगर अध्यक्ष नजीर अहमद, आबूरोड नगर अध्यक्ष महमूद खान व पिंडवाड़ा नगर अध्यक्ष पद पर आकिद जावेद को मनोनीत किया गया हैं। शिवगंज में नगर अध्यक्ष पद पर शाहरुख खान के मनोनयन से मुस्लिम समुदाय ने हर्ष की लहर हैं। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने शाहरुख को मनोनित करने पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रदर्शित किया हैं।

