• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर-बाली में गेहूं खरीद केंद्र शुरू, एमएसपी पर खरीद के लिए गांव-गांव पहुंच रही टीम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 16, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपूर-रबी विपणन सत्र के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की सरकारी खरीद के लिए भारतीय खाद्य निगमकी ओर से सुमेरपुर और बाली में खरीद केंद्र शुरू कर दिए गए हैं। किसानों को योजना की जानकारी देने और अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के लिए विभागीय टीम अब गांव-गांव पहुंचकर प्रचार-प्रसार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य बोनस सहित 2735 रुपए प्रति किंवटल निर्धारित किया गया है।

किसानों को गेहूं बेचने के बाद भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे उनकेबैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। किसानों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए खरीद केंद्र की टीम क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और गेहूं विक्रय की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दे रही है। साथ ही किसानों को ई-मित्र या निर्धारित पोर्टल के माध्यम से समय रहते पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकृत किसानों से ही नियमानुसार गेहूं की खरीद की जाएगी। इसलिए किसान विक्रय के समय जन आधार/आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और भूमि से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर आएं। भारतीय खाद्य निगम की ओर से क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराकर एमएसपी पर गेहूं विक्रय करने तथा 48 घंटे में भुगतान की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Previous Post

देवासी समाज के होली स्नेह मिलन में नई कार्यकारिणी भी गठित की, भलाराम अध्यक्ष बने

Next Post

तखतगढ-सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

Next Post
तखतगढ-सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

तखतगढ-सोनाणा खेतलाजी धाम में 13वां महोत्सव धूमधाम से संपन्न,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा ने की शिरकत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page