• May 11, 2026

पाली- जुआघर पर पुलिस ने दबिश देकर 18 जुआरियों को पकड़ा, 94,500 रुपए जब्त

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के सूरजपोल चौराहे पर राजेन्द्र टॉकिज के पास बस्ती में बने एक मकान पर रविवार देर शाम को कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। यहां तंग गली में लंबे समय से चल रहे जुआघर का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने मौके से जुआघर संचालित करने वाले युवक सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया।

मुखबिर से मिली थी जानकारी

कोतवाल रविन्द्रसिंह ने खिंची ने बताया – मुखबिर से सूचना मिली थी कि सूरजपोल स्थित राजेन्द्र टॉकिज के पास बनी बस्ती में एक कच्चे मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी तो मौके पर तंग गली में चल रहे मकान में जुआघर संचालित होता मिला।पुलिस ने 18 लोगों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार यहां ठाकुरदास नाम का व्यक्ति जुआ खिलवा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से ठाकुरदास सहित कुल 18 लोगों को पकड़ा गया। जिस मकान में जुआघर चल रहा था, वह विनोद तेजी का बताया जा रहा है।

पुलिस ने मौके से 94 हजार 500 रुपए की नकदी भी जब्त की है। फिलहाल इस अवैध जुआघर का संचालन कब से किया जा रहा था, इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

You cannot copy content of this page